फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Counselling 2022: नीट की काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे छात्र कर लें ये तैयारी, क्योंकि जल्द ही होने वाली है काउंसिलिंग

सार

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले किए हाल ही में हुए NEET-UG का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब छात्र बेसब्री से काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि नीट-यूजी के लिए इस हफ्ते से काउंसिलिंग की शुरुआत की जा सकती है।
 
विज्ञापन
NEET Result 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले किए हाल ही में हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (NEET-UG) का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब छात्र बेसब्री से काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस एंट्रेंस टेस्ट में जो छात्र सिलेक्ट हुए हैं उन्हें उनकी रैंक के हिसाब से कॉलेज एलॉट होगा। कई मी़डिया रिपोर्टों में छपी खबर के अनुसार, नीट-यूजी के लिए इस हफ्ते से काउंसिलिंग की शुरुआत की जा सकती है। काउंसिलिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को बता दें कि उन्हें इसके लिए सबसे पहले ऑल इंडिया और स्टेट काउंसलिंग वेबसाइट्स पर खुद को रजिस्टर कराना होगा और अपने स्कोर के बेसिस पर कॉलेज की च्वॉइस मार्क करनी होगी और सीट प्रिफरेंस बताना होगा। इसके साथ ही छात्रों को चाहिए कि वो काउंसिलिंग से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी नियम ध्यान से पढ़ लें। अगर आप इस बार अपने नीट स्कोर से खुश नहीं हैं, और इस परीक्षा में अगले साल और बेहतर करना चाहते हैं तो सफलता के NEET Online Classes- JOIN NOW की मदद ले सकते हैं।

इस अहम बात का रखें ध्यान

-इस परीक्षा में पास हुए छात्रों को बता दें कि नीट के लिए जारी होने वाल सभी सीटों में 15 प्रतिशत सीटें ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा भरी जाती हैं। बाकी सीटें भरने का अधिकार संबंधित स्टेट अथॉरिटीज के पास होता है। इस बारे में राज्य द्वारा जानकारी जारी की जाती है। छात्रों को इसके लिए सबसे पहले आवेदन करना होता है और बाद में मेरिट लिस्ट के हिसाब से उन्हें उनका चुना गया कॉलेज मिलता है। 

विज्ञापन

-छात्र इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने मनपसंद कॉलेज के अलावा सूची में एक-दो नाम ऐसे रखें जो ऑप्शनल हों। अगर पसंद का कॉलेज ना मिले तो दूसरे पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन मिल जाए।
-काउंसलिंग के लिए अपने सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और सब की फोटोकॉपी भी निकालकर रख लें।
-अगर आप आरक्षण के दायरे में आते हैं और उसके तहत एडमिशन चाहते हैं तो उसका सर्टिफिकेट भी तैयार रखें। 

सफलता के साथ करें तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए यूपी एसआई की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और किसी और प्रतियोग परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता पर चल रहे खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां लगभग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। आप सफलता डॉट कॉम पर विजिट कर या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें