फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Exam 2021: ये है लिखित परीक्षा का पैटर्न, इन विषयों से आते हैं सवाल

विज्ञापन
एनडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय सेना में नौकरी हर युवा के लिए गर्व का विषय है। मातृभूमि की सेवा का ख्वाब देख रहे हर युवा के लिए यह नौकरी बेहद खास होती है। इसके अलावा अच्छी सैलरी, बेहतरीन करियर, व ढेरों अन्य सुविधाएं इसे वर्तमान समय की सबसे बेहतरीन नौकरी बनाती हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), भारतीय सेना में नौकरी करने वाले युवाओं की पहली प्राथमिकता होती है। इसके द्वारा युवा 12वीं के बाद सीधे भारतीय सेना में अधिकारी बन सकते हैं।

अगर आप भी NDA की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए परीक्षा पैटर्न को अच्छे से जानना बेहद आवश्यक है। आपको बता दें कि NDA की लिखित परीक्षा 18 अप्रैल को होने वाली है। ऐसे में बचे हुए 45 दिन आपकी तैयारी को और भी बेहतर कर सकते हैं। बस जरूरत है सही मार्गदर्शन में खुद को तैयार करने की।

 

क्या है NDA का परीक्षा पैटर्न?

विज्ञापन

NDA की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले छात्रों को ही SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसकी लिखित परीक्षा में पेपर 1 मैथ्स का होता है तो वहीं पेपर 2 जनरल एबिल्टी टेस्ट होता है। यह कुल 900 अंक का पेपर होता है जिसमें से पेपर 1 मैथ्स 300 अंक का तो वहीं पेपर 2 जीएटी 600 अंक का पेपर होता है। NDA की लिखित परीक्षा का सिलेबस CBSE 10+2 के सिलेबस के समान होता है।

NDA में मैथ्स के पेपर में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिन्हें हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय मिलता है। तो वहीं जीएटी पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पेपर भी 2:30 घंटे का होता है। दोनों पेपर ऑफलाइन माध्यम यानि कि पेन व पेपर मोड में होते हैं।

मैथ्स 120 प्रश्न 300 अंक 2:30 घंटे

जनलर एबिल्टी टेस्ट 150 प्रश्न 600 अंक 2:30 घंटे

 

जनरल एबिल्टी टेस्ट भी दो भागों में बंटा होता है। जिसके एक भाग में इंग्लिश व दूसरे भाग में जनरल स्टडीज विषय से प्रश्न आते हैं। इनका अंको का विभाजन इस प्रकार होता है-

जनरल इंग्लिश 50 200

फीजिक्स 25 100

केमेस्ट्री 15 60

जनरल साइंस 10 40

हिस्ट्री, फ्रीडम मूवमेंट 20 80

ज्योग्राफी 20 80

करेंट अफेयर्स 10 40

ऐसे करें अपनी तैयारी को और भी पुख्ता

NDA की लिखित परीक्षा में प्रतियोगिता काफी ज्यादा होती है। इसीलिए इसकी तैयारी एक सोची समझी रणनीति के तहत ही की जानी चाहिए। अब जब परीक्षा में लगभग 45 दिन का ही समय शेष है ऐसे में तैयारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Safalta.com खास NDA Score Booster Batch 2021 ला रहा है। इस कोर्स के तहत आपको 121 घंटे से ज्यादा की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेज व 160 घंटे से ज्यादा की रिकॉर्डेड क्लासेज प्रदान की जाएंगी। साथ ही ढेरों प्रैक्टिस सेशन व डाउट क्लीयरिंग सेशन भी कराए जाएंगे। आपको एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार पीडीएफ स्टडी मैटेरियल भी प्रदान किया जाएगा।

इस कोर्स के मेंटर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप भाटिया हैं। भारतीय सेना में अपनी सेवा के दौरान ये SSB बोर्ड इलाहाबाद के जीटीओ भी रह चुके हैं। इनके मार्गदर्शन में अबतक ढेरों युवाओं ने NDA परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अगर आप भी  NDA परीक्षा क्रैक कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं तो आज ही जुड़ें इस खास कोर्स से और शुरू करें पक्की तैयारी। आपको बता दें कि इस कोर्स के नए बैच 8 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-  http://bit.ly/safaltaapp

या अभी भरें ये फॉर्म-  www.safalta.com/demo-registration

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें