फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBEMS: एनबीईएमएस डीफार्मा एग्जिट परीक्षा के लिए आज से करें पंजीकरण, अक्तूबर के पहले सप्ताह में है एग्जाम

Sat, 24 Aug 2024 04:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NBEMS: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने आज से डीफार्मा एग्जिट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
NBEMS - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NBEMS: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 24 अगस्त से डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन (DPPE) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। डीपीईई परीक्षा 3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर, 2024 तक आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन (DPEE) को डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन रेगुलेशन, 2022 के माध्यम से पेश किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा इन फार्मेसी के स्वीकृत पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 32 के तहत फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।"
विज्ञापन

इस दिन से खुलेगी सुधार विंडो
आवेदन सुधार विंडो 16 सितंबर से 18 सितंबर, 2024 तक खुली रहेगी, ताकि नाम, परीक्षा शहर, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को छोड़कर सभी विवरणों को संपादित किया जा सके। फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने के लिए अंतिम संपादन विंडो 24 सितंबर से 25 सितंबर, 2024 तक उपलब्ध रहेगी।

आवेदन शुल्क
डीफार्मा एग्जिट परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 5,900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। बोर्ड 30 सितंबर को डीपीईई एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। डीपीईई 2024 के परिणाम 4 नवंबर, 2024 तक घोषित किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?
फार्मेसी अधिनियम, 1948 की धारा 12 के तहत भारतीय फार्मेसी परिषद द्वारा अनुमोदित संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा पूरा करने वाले उम्मीदवार ही फार्मेसी एग्जिट परीक्षा में डिप्लोमा के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें