18 मार्च को होगी परीक्षा
NEET MDS एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। NEET MDS 2024 परीक्षा 18 मार्च को सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है।
एनईईटी एमडीएस 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, श्रेणी, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग समय, एनईईटी एमडीएस रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित विवरण शामिल हैं।
इस दिन आएगा रिजल्ट
नीट एमडीएस का परिणाम 18 अप्रैल, 2024 को घोषित होने की उम्मीद है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एमडीएस 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
NEET MDS 2024 पेपर को भाग A और B में विभाजित किया जाएगा जिसमें क्रमशः 100 और 140 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार NEET MDS 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर NEET MDS 2024 परीक्षा टैब पर क्लिक करें।
- "नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।