फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical College: नवी मुंबई नगर निगम को मिली पीजी मेडिकल कोर्स के लिए कॉलेज स्थापित करने की अनुमति

Sat, 09 Jul 2022 02:42 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए पत्र में स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, नवी मुंबई को स्नातक शिक्षण सुविधा से छूट देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) को शहर में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की अनुमति दी है। शनिवार को इस बात की जानकारी देते हुए एनएमएमसी पीआरओ महेंद्र कोंडे ने बताया कि मंत्रालय ने पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दे दी है। अब इसकी योजना भी बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CUET Admit Card 2022: सीयूईटी परीक्षा 15 जुलाई से, यहां जानें कब जारी होगा प्रवेश पत्र

मई 2023 के शैक्षणिक सत्र से पहला बैच
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए पत्र में स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, नवी मुंबई को स्नातक शिक्षण सुविधा से छूट देने की बात कही गई है। पीआरओ महेंद्र कोंडे ने बताया कि नागरिक निकाय ने मई 2023 के शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का पहला बैच शुरू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP ITI Admission 2022: उत्तर प्रदेश आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे अप्लाई करें

पहले चरण में पांच ब्रांच शुरू की जाएंगी
कोंडे ने आगे बताया कि पाठ्यक्रम के पहले चरण में चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग, स्त्री रोग और बाल रोग की पांच ब्रांच शुरू की जाएंगी। इसकी योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि 11 ब्रांच चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। इसके लिए अपर आयुक्त संजय काकड़े की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है। यह कमेटी पहले ही एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को नगर आयुक्त को सौंप चुकी है। 


यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: उमंग एप और डिजीलॉकर पर भी जारी होंगे सीबीएसई परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें