क्विज में कैसे हिस्सा ले सकेंगे?
क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को https://www.mygov.in/ पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। इसमें प्रोफाइल अपडेट रखनी होगी। अधूरी प्रोफाइल वाले उम्मीदवार क्विज के लिए योग्य नहीं होंगे। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करेगा, क्विज शुरू हो जाएगी। इसमें 10 सवालों का जवाब 300 सेकंड में देना होगा। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। क्विज में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से ज्यादा बार उपयोग नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा। क्विज में हिस्सा लेने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। इसे डाउनलोड किया जा सकता है। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इस तरह दिए जाएंगे पुरस्कार
- प्रथम विजेता को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 75 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
- तीसरे विजेता प्रतिभागी को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- इसके बाद 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को दो-दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
- इसके बाद अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इसरो ने जारी की नई तस्वीर
इसरो ने चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान की ओर से भेजी गई तस्वीरों को नए अंदाज में जारी किया है। तस्वीर में चंद्रमा की सतह लाल और नीले रंग की दिखाई दे रही है। इसरो के मुताबिक, तस्वीर एनाग्लिफ स्टीरियो या मल्टी-व्यू छवियों से तीन आयामों में वस्तु या इलाके का एक सरल दृश्य है। इस तस्वीर को एनाग्लिफ NavCam स्टीरियो इमेज का उपयोग कर बनाया गया है।