आवेदन करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट
uom-admissions.mu.ac.in पर जाना होगा, पीजी प्रवेश लिंक पर क्लिक करना होगा और सभी आवश्यक विवरण जमा करना होगा। पीजी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल विज्ञान और प्रौद्योगिकी, मानविकी, वाणिज्य और प्रबंधन, और इंटर डिस्प्लिनरी स्टडीज प्रोग्राम के लिए खुलेगा।
पांच अगस्त से शुरू हुए यूजी दाखिले
इससे पहले, मुंबई विश्वविद्यालय ने पांच अगस्त को सभी यूजी पाठ्यक्रमों के लिए अपनी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी जो कि 14 अगस्त, 2021 को दोपहर एक बजे तक बंद हो जाएगी। मुंबई विश्वविद्यालय 17 अगस्त को स्नातक प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी करेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहली मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे उपलब्ध होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2021 है।
दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी इसी माह आएगी
मुंबई यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि दूसरी मेरिट लिस्ट और तीसरी मेरिट लिस्ट क्रमश: 25 अगस्त और 30 अगस्त को जारी की जाएगी। कॉलेजों को छात्रों को अंतरिम प्रवेश के आधार पर सीट आवंटित करने और मार्कशीट और अन्य प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी जमा करने के बाद इसकी पुष्टि करने के लिए कहा गया है।