फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSBTE: एमएसबीटीई शीतकालीन डिप्लोमा परीक्षा का परिणाम जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Wed, 24 Jan 2024 02:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MSBTE Winter Diploma Result 2024: एमएसबीटीई शीतकालीन डिप्लोमा परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MSBTE Winter Diploma Result 2024: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन (MSBTE) ने एमएसबीटीई शीतकालीन परिणाम 2023 की घोषणा कर दी है। विंटर डिप्लोमा परीक्षा में भाग लेने वाले अब MSBTE की आधिकारिक वेबसाइट msbte.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। शैक्षणिक कार्यक्रम अधिसूचना के अनुरूप परिणाम जनवरी 2024 के चौथे सप्ताह में जारी होना था।

विज्ञापन

नवंबर में हुई थी परीक्षा

सभी छात्रों के लिए MSBTE थ्योरी परीक्षा 1 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके अतिरिक्त, नए प्रवेशित सेमेस्टर- I छात्रों के लिए प्रक्टिकल परीक्षा 25 नवंबर से 30 नवंबर, 2022 तक और अन्य छात्रों के लिए 16 से 24 नवंबर, 2023 तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

एमएसबीटीई शीतकालीन परीक्षा डिप्लोमा परिणाम 2024 की जांच कैसे करें?

  • महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड (MSBTE) की आधिकारिक वेबसाइट पर msbte.org.in जाए।
  • मुखपृष्ठ पर या परीक्षा-संबंधित टैब के तहत परिणाम वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • MSBTE विंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपने आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें