22 दिसंबर को ही जारी हुए थे प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश-पत्र
दो जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हो जाएंगे, जो 07 से 9 मई, 2022 तक आयोजित होने वाली है। अधिक विवरण अब आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
MPSC Prelims 2022 परीक्षा का विवरण
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 02 जनवरी, 2022 को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। परीक्षा 2 अलग-अलग पेपर के लिए आयोजित की जाएगी- पेपर- I सामान्य अध्ययन के लिए होगा और पेपर- II एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए होगा। दोनों पेपर 200- 200 अंकों के होंगे और उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।