MPPSC SFS 2023 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2023 है। उम्मीदवारों को प्रति चुनौती 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में 02 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 15 मिनट तक सामान्य अभिरुचि परीक्षण का पेपर होगा। परीक्षा का प्रवेश पत्र 08 दिसंबर को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं।
सहायक वन संरक्षक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।, जबकि वन रेंजर के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2024 से की जाएगी।
सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिल सकता है। जबकि वन रेंजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके साथ ही राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।