MPPEB Jail Prahari Admit Card 2020: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश पुलिस में जेल प्रहरी के 282 पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना एमपी जेल प्रहरी एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं 20 नवंबर, 2020 से शुरू हो जाएंगी जो कि 02 दिसंबर, 2020 तक चलेंगी। इस परीक्षा का आयोजन 15 शहरों में बने 70 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri Live 2020: डीआरडीओ, भारतीय सेना, रेलवे सहित कई विभागों में सरकारी नौकरी के अवसर
MPPEB Jail Prahari Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड -
चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण - 2 उसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण - 4 मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण - 5 आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
चरण - 6 उसका प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
MPPEB Jail Prahari Admit Card 2020: डायरेक्ट लिंक
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।