फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2021: आज दोपहर जारी होगा 12वीं का परिणाम, इस वेबसाइट पर देखें नतीजे

Thu, 29 Jul 2021 05:45 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज 12 बजे होगा घोषित
  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं परिणाम
विज्ञापन
mp board result 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश की ओर से यह जानकारी दी गई। विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। परिणाम मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने बयान में कहा कि हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकेंडरी परीक्षा - मूक - बधिर श्रेणी 2021 का परिणाम आज 29 जुलाई, 2021 को दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। इस बार विद्यार्थी वेबसाइट के अलावा एमपीबीएसई और एमपी मोबाइल एप पर माय रिजल्ट सेक्शन में भी देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मोबाइल एप डाउनलोड करनी होगी। 

 

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। दसवीं बोर्ड में इस साल 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। बोर्ड की तरफ से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं कक्षा के लिए 9,14,079 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 9,25,213 विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार दसवीं कक्षा में 03 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन में स्थान हासिल किया है। जबकि, 3,97,626 छात्रों ने सेकेंड डिवीजन में अपना स्थान बनाया है। वहीं, 1,59,871 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिली है।   

 

बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने घोषणा की थी कि  जो विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए एमपी बोर्ड 1 सितंबर से 25 सितंबर परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने मार्क्स सुधारने का मौका दिया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थियों को 1 अगस्त से 10 अगस्त 2021 तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें