MP Board Class 5th, 8th Results 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सोमवार, कक्षा पांचवीं और आठवीं की फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, rskmp.in और rskmp1.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट संबंधी लाइव अपडेट पढ़ने के लिए यहां MP Board Class 5th, 8th Results 2023 Live क्लिक करें।
छात्र या अभिभावक एमपी बोर्ड राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट – rskmp.in या rskmp1.in पर जाएं।
होम पेज पर निर्दिष्ट एमपी बोर्ड कक्षा पांचवीं, कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
एक नया लॉग इन पेज खुलेगा। यहां एमपी बोर्ड रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
एमपी बोर्ड रिजल्ट सबमिट करें और डाउनलोड करें।