आपत्ति दर्ज कराने के लिए 21 तक का समय
उम्मीदवार ध्यान दें कि यह केवल एक अंतरिम उत्तर कुंजी है। इसलिए अंतिम परिणाम से पहले जो लोग आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर अपडेट के अनुसार 21 अक्तूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) की ओर से राज्य स्तरीय पीएटी की परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
परीक्षा पास होने पर काउंसलिंग में लेना होगा भाग
प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार पीएटी 2022 क्वालीफाई करने के बाद विभिन्न राज्य स्तर के संस्थानों में बीएससी (कृषि), बीएससी (बागवानी), बीएससी (वानिकी), और बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग) में प्रवेश ले सकते हैं। जो लोग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, केवल इन उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी जारी की जाती है।