फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP PAT 2022: मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन आज से, ऐसे करें अप्लाई

Wed, 31 Aug 2022 03:47 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP PAT 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
MP PAT 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP PAT 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ओर से प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (MPPAT) 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया को आज 31 अगस्त, 2022 से शुरू कर दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना आवेदन प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को... 

विज्ञापन

इस तारीख तक होंगे आवेदन
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एमपीपैट परीक्षा के लिए आवेदन 31 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं,  बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

कब होगी परीक्षा?
मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि परीक्षा से पहले 19 सितंबर तक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। 

इतना लगेगा आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को देखें- MP PAT 2022 Notification
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर MP PAT पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण प्रदान करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
  • पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे। उनका प्रयोग करते हुए लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद, सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद अपने स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें, इसे एक पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट भी लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें