MP Board Result 2024: मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग ने जिलों को एमपी बोर्ड परिणाम प्रविष्टियों में विसंगतियों को सुधारने के लिए कहा है। शिक्षा विभाग ने बताया कि एमपी कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का मूल्यांकन कार्य जिलों द्वारा पूरा कर लिया गया है। संभावना है कुछ दिनों बाद रिजल्ट भी जारी कर दिए जाएंगे।
राज्य शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि, "परिणाम प्रविष्टियों के अब तक के विस्तृत डेटा विश्लेषण के आधार पर, कुछ विसंगतियां देखी जा रही हैं, इसे ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कार्रवाई की जाए।"