फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE MP Board Result 2023: जानिए क्या है एमपी बोर्ड की 'रुक जाना नहीं योजना,' फेल छात्रों के लिए मददगार

Thu, 25 May 2023 02:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board 10th 12th Result Out: एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 63.29 बच्चों ने सफलता हासिल की है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 55.28 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे जारी किए। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी थी।
 
विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result Out - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board 10th 12th Result Out: एमपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 63.29 बच्चों ने सफलता हासिल की है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 55.28 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं। एमपी के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे जारी किए। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी थी। एमपी सरकार ने छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक योजना शुरू की है, जिससे छात्रों को फायदा मिल सके। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में...

विज्ञापन

छात्रों का एक साल नहीं होगा खराब

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। दोनों कक्षाओं में करीब 18 लाख लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ छात्र ऐसे भी रहे जो परीक्षा नहीं पास सके। इन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम (पूरक परीक्षा) देने का मौका मिलेगा। हालांकि, जो परीक्षार्थी तीन या उससे ज्यादा विषयों में फेल होंगे उन्हें फेल माना जाएगा। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि परीक्षा न पास कर पाने वाले छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। तीन से ज्यादा विषयों में भी फेल होने के बावजूद उनका एक पूरा साल अब खराब नहीं होगा।

विज्ञापन

'रुक जाना नहीं योजना' क्या है?

एमपी बोर्ड 10वीं -12वीं की परीक्षा में असफल हुए छात्र-छात्राओं को एक बार फिर से परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। जिससे सभी असफल छात्र रुक जाना नहीं योजना (Ruk Jana Nahi yojna) के तहत फिर से परीक्षा दे सकते हैं। सरकार ने राज्य में शिक्षा का स्तर उपर रखने और छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने उनका मनोबल बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा। रुक जाना नहीं योजना में छात्र दोबारा बोर्ड की परीक्षा देकर 10वीं एवं 12वीं कक्षा पास कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 2016 में रुक जाना नहीं योजना लांच की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें