फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2022: आज दोपहर 1 बजे जारी होंगे एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Fri, 29 Apr 2022 11:03 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्र अपना परिणाम मोबाइल एप के जरिए भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App Download करना होगा।
विज्ञापन
MP Board 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Result 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज शुक्रवार  29 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही राज्य के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। जो भी छात्र इस साल एमपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया को बताएंगे। 

विज्ञापन

MP Board Result 2022: शिक्षा मंत्री ने दी थी सूचना
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बुधवार को ट्वीट कर के परिणाम जारी होने के तारीख की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम दिनांक 29/04/2022 अपराह्न 1.00बजे घोषित किये जाएंगे। 

MP Board Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 

5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022 : मोबाइल ऐप के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे परिणाम
एमपी बोर्ड की ओर से बताया गया है कि छात्र अपना परिणाम मोबाइल एप के जरिए भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App या MP मोबाइल ऐप या MP Mobile App Download करना होगा। इसके बाद  know your result के सेक्शन में जाकर अपना रोल नंबर व आवेदन क्रमांक डालकर छात्र परिणाम को देख सकेंगे।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

MP Board 10th 12th Result: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी परिणाम का इंतजार कर रहें छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने Koo पर लिखा- मध्यप्रदेश के प्रिय बेटे-बेटियों, आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने जा रहा है। परीक्षा के परिणाम आप सबकी अपेक्षा के अनुरूप हों और आप सभी की मेहनत रंग लाए इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

विज्ञापन

MP Board Result 2022 : इन सभी वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpbse.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें