फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए, यहां जानें

Fri, 29 Apr 2022 09:57 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
MP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से आज दोपहर एक बजे एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिणामों की घोषणा करेंगे। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

MP Board 10th, 12th Result: जानें पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी
मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के लिए संशोधित मार्किंग स्कीम जारी की गई है। इसके तहत सभी थ्योरी के विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए गए हैं। वहीं, 20 अंक व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए आवंटित किए गए हैं। छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए इन दोनों ही विषयों में 30 फीसदी अंकों की जरूरत पड़ेगी। 

MP Board 10th, 12th Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च, 2022 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में करीब 18 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

MP Board 10th, 12th Result 2022: इस तरीके से चेक करें एमपी बोर्ड रिजल्ट
  • आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे जा रहे स्थान पर अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • परिणाम को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें