एमबीए सीईटी (MHT MBA CET), एमएमएस सीईटी (Maha MMS CET), एमसीए सीईटी (Maha MCA CET), एम आर्क सीईटी (Maha MArch CET), बी प्लानिंग सीईटी (Maha BPlanning CET), बीए-बीएड (BA-BEd), बीएससी-बीएड (BSc-BEd) एकीकृत पाठ्यक्रम, बीपीएड (BPEd), एमपीएड (MPEd) और एलएलबी (LLB) जैसे कई पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी (MHT CET) 2022 के लिए पुनर्निर्धारित तिथियों की घोषणा की है। जिन लोगों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2022.mahacet.org पर संशोधित परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।
महाराष्ट्र एमसीए सीईटी परीक्षा चार और पांच अगस्त को निर्धारित है और तीन साल के एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा तीन और चार अगस्त को होगी। पांच वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए दो अगस्त से आयोजित होगी और होटल प्रबंधन की प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन की परीक्षाओं से टकराव के कारण ये बदलाव किए गए हैं। प्रमुख परीक्षाओं का नया शेड्यूल यहां देखें।