Postpone NEET PG 2022: क्या कहा गया है पत्र में?
FAIMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे गए पत्र में लिखा है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने 30 अप्रैल को नीट पीजी काउंसलिंग की प्रोविजनल स्ट्रे वैकेंसी को 'null and void' घोषित कर दिया था। इसके परिणाम 2 मई, 2022 को जारी किए गए। इसके बाद विभिन्न राज्य मॉप-अप राउंड शुरू करेंगे।
कई राज्यों ने इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जो कि मई महीने से ही शुरू की जाएगी। FAIMA ने अपने पत्र में कहा कि सभी उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने और NEET PG 2022 की तैयारी के लिए उचित समय मिलना चाहिए। इसलिए परीक्षा की तारीख को स्थगित करना चाहिए।
Postpone NEET PG 2022: जुलाई में परीक्षा कराने की मांग
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने अपने पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय और इससे संबंधित अधिकारियों से NEET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 से आगे बढ़ाकर जुलाई, 2022 में कराने की मांग की गई है।