फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya TET 2021: शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 19 अगस्त

Mon, 09 Aug 2021 12:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मेघालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट megeducation.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मेघालय टीईटी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट megeducation.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त है। मेघालय पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नीट रजिस्ट्रेशन 2021: कल बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो, 12 सितंबर को है एग्जाम


मेघालय टीईटी परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • मेघालय टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत -  9 अगस्त, 2021
  • ऑफलाइन एप्लीकेशन की आखिरी तिथि - 19 अगस्त, 2021
  • परीक्षा की तारीख - 28 अगस्त

विज्ञापन

 मेघालय टीईटी परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

  • - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट megeducation.gov.in पर जाएं।
  • - यहां डायरेक्टरेट ऑफ रिसर्च एंड ट्रैनिंग पार्ट पर क्लिक करें।
  • - यहां आपको टीईटी परीक्षा का एप्लीकेशन फॉर्म मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
  • - इसके बाद आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भरें।
  • - उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • - आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को उन्हें मेघालय के विभिन्न केंद्रों में जमा करना होगा।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-कर्नाटक बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक


आवेदन पत्र केवल कार्यालय समय के दौरान जमा किये जाएंगे। यह परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 150 अंकों के सवाल पूछ जाएंगे। परीक्षा में गणित, ईवीएस, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें