बता दें कि यदि उम्मीदवार आवंटित सीट पर शामिल नहीं होते हैं, तो काउंसलिंग नियमों के अनुसार उनकी सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली जाएगी। इसके अलावा, यदि दूसरे दौर में पहली बार पंजीकृत उम्मीदवार को सीट आवंटित नहीं की जाती है, तो वह फिर से पंजीकरण किए बिना सीधे अगले दौर में भाग ले सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति तथा उनकी सत्यापित फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी।
- एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
- नीट यूजी 2024 प्रवेश पत्र
- NEET UG 2024 परिणाम या रैंक कार्ड
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र (यदि मैट्रिक प्रमाण पत्र में यह अंकित न हो)
- कक्षा 10 प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- आवेदन पत्र पर चिपकाए गए फोटो के समान आठ पासपोर्ट आकार के फोटो।
- पहचान का प्रमाण (आधार / पैन / ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट)
- एनआरआई उम्मीदवारों को प्रायोजक की पासपोर्ट प्रति, दूतावास प्रमाण पत्र, प्रायोजन शपथ पत्र (जिसमें यह बताया गया हो कि प्रायोजक अध्ययन की पूरी अवधि के लिए खर्च वहन करने के लिए तैयार है), संबंध शपथ पत्र (प्रायोजक के साथ उम्मीदवार का संबंध) लाना चाहिए।
- ओसीआई/पीआईओ/विदेशी राष्ट्रीय उम्मीदवारों के लिए नागरिकता प्रमाण पत्र/कार्ड नंबर दस्तावेज अनिवार्य
- एससी या एसटी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- ओबीसी-एनसीएल प्रमाण पत्र यदि लागू हो
- यदि लागू हो तो, नामित केंद्रों द्वारा ऑनलाइन प्रारूप में विधिवत गठित और अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, यदि लागू हो