परीक्षा क समय
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी होगा, सिवाय उन भाषा पाठ्यक्रमों के जहां प्रश्न पत्र संबंधित भाषा में दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पहले कोर्स के लिए 750 रुपये और हर अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये देने होंगे। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए पहले कोर्स की फीस 500 रुपये और हर अतिरिक्त कोर्स की फीस 400 रुपये है।
आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से 31 अक्टूबर 2024 की रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा। यदि उम्मीदवार अपने आवेदन में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो वे 1 से 3 नवंबर 2024 तक एनटीए की वेबसाइट पर ऐसा कर सकते हैं।