NEET PG 2022: 20 से 24 नवंबर 2022 के बीच करें रिपोर्ट
छात्रों को आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए पांच दिन का समय दिया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 20 से 24 नवंबर, 2022 के बीच रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी ने 19 नवंबर को नीट पीजी 2022 मॉप-अप राउंड काउंसलिंग का अंतरिम परिणाम प्रकाशित किया था, जिसके बाद अंतिम परिणाम एमसीसी वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। NEET PG काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड की अंतिम परिणाम सूची में 8,606 उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में NEET PG 2022 रैंक, आवंटित कोटा, कॉलेज, पाठ्यक्रम का विवरण है। "सभी उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेंगे कि आवंटित कॉलेज द्वारा प्रवेश प्रक्रिया इंट्राएमसीसी के ऑनलाइन रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से की जानी चाहिए। ऑफलाइन मोड के माध्यम से किसी भी प्रवेश को शून्य माना जाएगा।
NEET PG 2022 मॉप-अप राउंड फाइनल रिजल्ट ऐसे देखें
एमसीसी ने नीट पीजी उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर मॉप-अप राउंड का रिजल्ट तैयार किया है। नीट पीजी मॉप-अप राउंड का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करें ...
- सबसे पहले उम्मीदवारों को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद नीट पीजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड पर क्लिक करें।
- अब अंतिम परिणाम नीट पीजी 2022 मॉप अप राउंड एमडी एमएस डीएनबी के लिंक का चयन करें।
- यहां अपने नीट पीजी रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन के साथ लॉग इन करना होगा।
- अब आपका अंतिम परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार यहां से फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
- अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।