फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCAER PG CET: महाराष्ट्र कृषि विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड ने जारी की पीजी सेट उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 13 Jun 2024 06:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MCAER PG CET 2024 Answer Key: महाराष्ट्र कृषि विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड ने स्नातकोत्तर सामान्य प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउलनोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCAER PG CET 2024: महाराष्ट्र कृषि विश्वविद्यालय परीक्षा बोर्ड ने आज स्नातकोत्तर सामान्य प्रवेश परीक्षा (PG CET 2024) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mcaer.org पर जाकर एमसीएईआर पीजी सीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। प्रश्न पत्र में एक-एक अंक के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न थे।

ऐसे कर सकते हैं संभावित अंकों की गणना

उम्मीदवार नीचे दी गई अंकन योजना के आधार पर अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं-
अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में प्रश्न के क्रमांक के सामने वाले गोले को काली स्याही वाले बॉल पॉइंट पेन से काला करके सही उत्तर पर निशान लगाना था। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक दिया जाएगा। गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
एमसीएईआर सीईटी अंकन मानदंड अंक
प्रत्येक सही उत्तर के लिए     +1
हर गलत जवाब के लिए     कोई नकारात्मक अंकन नहीं
कुल मार्क     200
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

उम्मीदवार MCAER PG CET 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • MAUEB की आधिकारिक वेबसाइट mcaer.org/maueb.html पर जाएं।
  • होमपेज पर, उम्मीदवारों को 'सभी स्ट्रीम्स के लिए MCAER PG CET उत्तर कुंजी 2024' का एक ब्लिंकिंग लिंक मिलेगा।
  • अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पीडीएफ पर क्लिक कर सकते हैं और यह एक नए टैब में खुल जाएगी।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें