फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2020-21 से दो साल का होगा एमसीए पाठ्यक्रम: एआईसीटीई

Wed, 08 Jul 2020 02:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टडी - फोटो : Social media
विज्ञापन

अब एमसीए (MCA) की डिग्री पाठ्यक्रम सिर्फ दो साल का होगा। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एमसीए दो साल का होगा। एआईसीटीई ने इस बात का फैसला लिया है। इससे पहले तक एमसीए कोर्स दो साल व तीन साल अलग-अलग अवधि का होता था। लेकिन अब यह कोर्स सिर्फ दो साल की अवधि का होगा। कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि एमसीए कोर्स अब दो साल का होगा।

विज्ञापन


ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के सचिव राजीव कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दिसंबर 2019 में हुई बैठक में एमसीए कोर्स की अवधि तीन साल से घटाकर दो साल करने पर सहमति दी थी।

इसे भी पढ़ें-JNU: ऑनलाइन एग्जाम नहीं दे पाने वाले विद्यार्थियों के लिए बाद में परीक्षाएं कराएगा जेएनयू
विज्ञापन
विज्ञापन


एआईसीटीई ने अब अधिक से अधिक विद्यार्थियों को एमसीए कोर्स के प्रति आकर्षित करने के लिए फैसला लिया है कि इस कोर्स की अवधि को दो साल किया जाएगा। काउंसिल ने सभी संबद्ध कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को इस बात की जानकारी दे दी है और अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी तक एमसीए दो व तीन साल की अवधि का होता था। जो विद्यार्थी बीएससी कंप्यूटर साइंस या बीसीए करने के बाद एमसीए करते थे उनके लिए एमसीए की डिग्री दो साल में पूरी होती थी। जबकि अन्य लोगों के लिए इस कोर्स की अवधि तीन साल होती थी। लेकिन अब यह कोर्स दो ही साल का होगा।

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें