महाराष्ट्र 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी
- फोटो : Social Media
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के टाइम टेबल को जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड द्वारा परीक्षा के तारीखों की घोषणा की गई थी। इस टाइम टेबल को महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जारी किया। इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जो भी छात्र इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वह महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर परीक्षा के टाइम टेबल को देख सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल महीने में आयोजित की जाएगी। टाइम टेबल के अनुसार दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 मार्च 2022 से लेकर 4 अप्रैल 2022 तक आयोजित होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च 2022 से लेकर 7 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए ऑफलाइन मोड में होगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने किया ट्वीट
महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल जारी होने की सूचना साझा की। उन्होंने लिखा कि स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के विस्तृत टाइम टेबल को जारी कर दिया गया है। इसे mahahsscboard.in पर देखा जा सकता है। छात्रों को शुभकामनाएं।
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) बोर्ड परीक्षाओं के विस्तृत टाइमटोबल को कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के टाइमटोबल को चेक कर सकते हैं।
1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर टाइम टेबल एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
4. इसे चेक कर लें औऱ आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।