फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUET Final Answer Key 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय एमफिल और पीएचडी प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 22 Dec 2021 11:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DUET Final Answer Key 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा  एमफिल/पीएचडी के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 से लेकर 30 सितंबर 2021 और 1 अक्तूबर 2021 को किया गया था।
विज्ञापन
DUET Final Answer Key 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (डीयूईटी) 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। एनटीए ने उत्तर कुंजी को एमफिल/पीएचडी के विभिन्न विषयों की परीक्षा के लिए जारी किया गया है। यह उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर इस उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा  एमफिल/पीएचडी के विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 से लेकर 30 सितंबर 2021 और 1 अक्तूबर 2021 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए कंप्युटर आधारित रूप में ली गई थी। एनटीए ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न आईडी और सही उत्तर की आईडी भी जारी की है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2021 के परिणामों की घोषणा भी इसी उत्तर कुंजी के अनुसार है। उम्मीदवार इससे उत्तर का मिलान कर सकते हैं। 

अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी
एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी से पहले 25 अक्तूबर 2021 को अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की थी। उम्मीदवारों से इस पर उनके आवेदन मांगे गए थे। अंतिम उत्तर कुंजी का निर्माण उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों पर समीक्षा के बाद किया गया है। अब इनमे कोई भी बदलाव नहीं किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा 22 नवंबर 2021 को की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयूईटी 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों के माध्यम से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे डीयूईटी 2021 उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने की स्क्रीन पर उत्तर कुंजी पीडीएफ के माध्यम से खुल जाएगी। 
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और उत्तर का मिलान कर लें।
5. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें