फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय, 25 फीसदी कम होगा 1 से लेकर 12वीं तक का सिलेबस

Fri, 23 Jul 2021 05:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती का निर्णय लिया है।  सूबे की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि पिछले साल की तरह इस साल भी स्कूल पाठ्यक्रम में कटौती की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि हितधारकों के साथ चर्चा और कोविड के कारण मौजूदा स्वास्थ्य आपातकाल पर विचार के बाद राज्य सरकार ने पहली से लेकर 12वीं तक के पाठ्यक्रम को संशोधित करने और इसे 25 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-लोकसभा में केंद्र का जवाब: नीट और अन्य प्रवेश परीक्षाएं स्थगित करने की योजना नहीं


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में 25 फीसदी कटौती का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने कक्षाओं के लिए कम समय को देखते हुए स्कूल पाठ्यक्रम को कम करने और छात्रों के कम तनावपूर्ण माहौल में सीखने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सिलेबस में कटौती का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि  स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) महाराष्ट्र जल्द ही 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के लिए कटौती किए गए पाठ्यक्रम की जानकारी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: जानिए, कब जारी होगा 10वीं का परिणाम? डिजिलॉकर व उमंग एप पर भी देख पाएंगे नतीजे

उन्होंने कहा कि जल्द ही कटौती किए गए पाठों की जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं कक्षा के 16 लाख से अधिक छात्रों के परिणाम घोषित किए हैं। इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं कराई गई थी। छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें