बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश ने अपनी इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2021 यानी कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा BIEAP II वर्ष का परिणाम 2021 शुक्रवार, 23 जुलाई, 2021 को शाम 04 बजे घोषित किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से यह घोषणा की।
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर देख सकते हैं, जहां स्कोर जारी होने के तुरंत बाद परिणाम लिंक सक्रिय हो गए थे। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों- results.cgg.gov.in, examresults.net, examresults.ap.nic.in, results.bie.ap.gov.in और bie.ap के जरिये भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं ने आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए पंजीयन कराया था।
ऐसे देखें एपी इंटर परिणाम 2021