महाराष्ट्र NEET UG 2023 राउंड 3 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 9 से 10 सितंबर, 2023 रात्री 11.59 बजे तक किए जा सकेंगे। फीस भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों के पास 9 सितंबर से लेकर 11 सितंबर रात्री 11.59 बजे तक का समय होगा। पंजीकृत उम्मीदवारों की जनरल लिस्ट/कंबाइन कॉमन प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट 12 सितंबर को जारी की जाएगी। ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग के लिए 13 से 14 सितंबर रात्री 11.59 बजे तक का मौका होगा। तीसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। फिजिकल ज्वॉइनिंग 16 सितंबर से 20 सितंबर शाम 5.30 बजे तक की जाएगी।