Maharashtra Board SSC Result Date and Time: नोट करें रिजल्ट जारी होने का समय और तारीख
जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नतीजों की घोषणा होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in. या mahahsscboard.in. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड ने कहा है कि नतीजों की घोषणा 13 मई 2025 को दोपहर 01:00 बजे की जाएगी।
परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और माता के नाम की आवश्यकता होगी। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 2025 परीक्षाएं 21 फरवरी से 17 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं।
Maharashtra Board 10th Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा दोनों घटक शामिल हैं। परिणामों के साथ, बोर्ड टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत की भी घोषणा करेगा।
तकरीबन 16 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 23,492 माध्यमिक विद्यालयों से कुल 16,11,610 छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 8,64,120 लड़के और 7,47,471 लड़कियां थीं, जिनमें 19 ट्रांसजेंडर छात्र भी शामिल थे।