प्रवेश पत्र में मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का निम्नलिखित विवरण अंकित होगा: नाम, जेईई (एडवांस्ड) 2025 के लिए रोल नंबर, जेईई (मेन) आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि, पत्राचार का पता और श्रेणी। इसके अलावा, एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता भी अंकित होगा।
JEE Advanced 2025 Hall Ticket Download: कैसे डाउनलोड करें?
हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट प्रदर्शित हो जाएगा।
- हॉल टिकट की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।