फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAH CET: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा 25 और 26 मार्च को होगी, एमबीए और एमएमएस पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला

Mon, 20 Mar 2023 06:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MAH CET 2023: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट  MBA 2023 प्रवेश परीक्षा 25 मार्च और 26 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में 150 मिनट की अवधि के साथ बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन
MAH CET Admissions Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MAH MBA CET Admit Card 2023: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट  MBA 2023 प्रवेश परीक्षा 25 मार्च और 26 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में 150 मिनट की अवधि के साथ बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएएच एमबीए/ एमएमएस सीईटी 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, मुंबई के माध्यम से महाराष्ट्र के सभी कॉलेज-विश्वविद्यालयों के एमबीए/एमएमएस कोर्स में फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।

 
विज्ञापन

MAH MBA CET Admit Card 2023 डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं और सीईटी पोर्टल पर जाएं।
  2. एमएएच-एमबीए/एमएमएस सीईटी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. एमएएच एमबीए सीईटी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें