MAH CET 2024: महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग (एमई), मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमएमएस) सहित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 23 अक्तूबर तक का समय है। तो, मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (एमआर्क) कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले अंतिम तिथि 1 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
स्नातक कार्यक्रमों में, उम्मीदवार बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) के लिए 23 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, 2024 है।