प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलें कम होने के साथ अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस चयण में विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों को भी खोलने का प्रस्ताव रखा गया है। इसी कड़ी में सोमवार को मंत्री समूह की बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया गया है। इसके अनुसार स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू की जा सकती है। स्नातक के प्रथम व द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी अगस्त माह में प्रस्तावित हैं। स्नातक के तीसरे वर्ष और स्नाकोत्तर की परीक्षाओं के परिणाम जुलाई माह में जारी किए जाएंगे। वहीं स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं जुलाई माह में आयोजित की जाएंगी।