फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री का एलान, 26 जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल

Wed, 14 Jul 2021 02:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कक्षा ग्यरहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 26 जुलाई से विद्यालय खोलने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कक्षा ग्यरहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए 26 जुलाई से विद्यालय खोल दिए जाएंगे। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अभी केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही विद्यालयों को खोला जाएगा। सूचना के मुताबिक 15 अगस्त से छोटी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खोलने की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही कोचिंग संस्थानों को भी ऑफलाइन मोड में कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

सप्ताह में दो दिन एक बैच और दो दिन दूसरा बैच आएगा स्कूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। इसलिए सप्ताह में दो दिन एक बैच और अगले दो दिन दूसरा बैच को विद्यालय में ऑफलाइन कक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मध्य प्रदेश की जनता ने अगर कोरोना गाइडलाइन्स का पालन किया, तो जल्द ही कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों के लिए भी स्कूलों को खोलने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। इसके बाद कक्षा छठवीं से आठवीं और फिर पहली से पांचवीं तक के विद्यालय खोले जाएंगे।

विज्ञापन

महाविद्यालयों को भी खोलने की कर रहे हैं तैयारी

मुख्यमंत्री ने भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा विद्या भारती के एक भवन का लोकार्पण करने के दौरान यह भी कहा कि जल्द ही महाविद्यालयों को भी चरणबद्ध तरीके से आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें