फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: पिछले साल एक साथ आया था यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस साल के लिए क्या अपडेट, कब होगा जारी?

Fri, 29 Mar 2024 04:54 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board class 10 and 12 Result 2024: यूपी बोर्ड के 55 लाख परीक्षार्थियों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। परीक्षा से जुड़ी नई अपडेट नीचे पढ़ें। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट जानने और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

 

विज्ञापन
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board class 10 and 12 Result 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का 55 लाख से अधिक छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यूपीबोर्ड ने कॉपियों कि मूल्यांकन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू कर दी थी। मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है मार्च के अंत तक कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया तक खत्म होने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड ने पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक ही दिन 25 अप्रैल को जारी किए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम एक ही दिन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

90 प्रतिशत मूल्यांकन हो चुका है पूरा
यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए 94,802 परीक्षक और कक्षा 12वीं की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 52,295 परीक्षक नियुक्त किए हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने राज्य में कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 131 मूल्यांकन केंद्र और कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए हैं। 90 फीसदी तक मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इस महीने ज्यादातर केंद्रों पर कॉपियां जांचने का काम पूरा हो जाएगा।

मूल्यांकन के बाद नंबर अपलोड होंगे
कॉपियों के मूल्यांकन के बाद अब ऑनलाइन नंबर अपलोड किए जाते हैं। ऐसे में मूल्यांकन के बाद परिणाम जारी होने में 20- 25 दिन लगते हैं। इस हिसाब से अप्रैल अंत तक रिजल्ट आ जाएगा।

UP Board Result 2024: 10वीं बोर्ड के रिजल्ट पिछले सालों में इस दिन जारी हुए
 2023-25 अप्रैल को जारी किया गया था।
2022-18 जून को जारी किया गया था।
2021-31 जुलाई को जारी किया गया था।
2020-27 जून को रात साढ़ें बारह बजे को जारी किया गया था।
 

UP Board Result 2024: 12वीं बोर्ड के रिजल्ट पिछले सालों में इस दिन जारी हुए 
2023- 25 अप्रैल को जारी किया गया था।
2022-18 जून को जारी किया गया था।
2021- 31 जुलाई को जारी किया गया था।
2020- 27 जून को जारी किया गया था।
 
विज्ञापन

UP Board Result 2024: रिजल्ट जारी होने पर ऐसे देखें परिणाम
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  
यूपी बोर्ड परिणाम 2024 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
एक नई विंडो खुलेगी, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 या यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें