फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2025: परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम दिन, विंडो बंद से पहले इच्छुक उम्मीदवार इस शुल्क के साथ करें पंजीकरण

Thu, 26 Sep 2024 09:07 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत इसके लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
GATE 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2025 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की आज ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद करेगा। पात्र उम्मीदवार बिना किसी विलंब शुल्क के आज, 26 सितंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि इस बार की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की आयोजित कर रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विलंब पंजीकरण शुल्क के साथ विस्तारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एक उम्मीदवार को दो-पेपर संयोजनों के उपलब्ध सेट से अधिकतम दो टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति होगी। प्रवेश पत्र 2 जनवरी को जारी किया जाएगा। गेट परीक्षा हर साल आईआईटी, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) और अन्य संस्थानों द्वारा इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। गेट स्कोर का उपयोग पीएसयू द्वारा भर्ती के लिए भी किया जाता है।

आवेदन शुल्क 

गेट परीक्षा के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्ति (PWD) श्रेणियों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 900 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,800 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिग के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए

घोषित परीक्षा तिथियां और समय

परीक्षा वर्ष 2025 में 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी और दूसरी पाली 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपना नामांकन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अपना ईमेल पता और मोबाइल नंबर प्रदान करके गेट के लिए पंजीकरण करें। 
  • इसके व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारी प्रदान करके गेट 2025 आवेदन पत्र भरें।
  • अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें। 
  • अंत में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके गेट पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र पूरा होने पर के बाद ऑनलाइन सबमिट कर दें और आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें