NEET PG Counselling 2024, नीट पीजी काउंसलिंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Maharashtra NEET PG 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी सेल) ने महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड के पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए 16 अक्तूबर तक का समय है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medical2024.mahacet.org/NEET-PGM-2024/ के माध्यम से महाराष्ट्र नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग 2024 पंजीकरण विंडो 16 अक्टूबर को बंद हो जाएगी और शुल्क भुगतान की सुविधा 17 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। बता दें कि सरकारी और निगम मेडिकल कॉलेजों में कुल 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटें NEET PG 2024 की मेरिट सूची के आधार पर भरी जानी है।
आवेदन शुल्क
आवेदकों को 3,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। जो लोग संवैधानिक आरक्षण के बिना सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें 25,000 रुपये जमा करने होंगे और कोटा के माध्यम से आवेदन करने वालों को 12,500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
सीईटी सेल ने कहा, "पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 06/10/2024 को पूरा हो गया था। इस कार्यालय को पंजीकरण के लिए विस्तार के संबंध में उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त हुए। इसलिए, उम्मीदवारों के शैक्षणिक हित को देखते हुए राज्य सीईटी सेल ने ऑनलाइन पंजीकरण बढ़ाने का फैसला किया है।"
संशोधित कार्यक्रम
| महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग 2024 |
तिथि |
| NEET PG 2024 (MD/MS/डिप्लोमा) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई |
11 अक्तूबर से 16 अक्तूबर रात्रि 11.59 बजे तक |
| ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से गैर-वापसीयोग्य पंजीकरण शुल्क 3,000 रुपये और सुरक्षा जमा (जैसा लागू हो) के भुगतान के लिए विस्तार |
17 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक |
| सफल भुगतान के बाद सभी आवश्यक रंगीन स्कैन मूल दस्तावेजों को पीडीएफ में अपलोड करना |
17 अक्तूबर रात 11.59 बजे तक |