कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने एसएसएलसी सप्लीमेंटरी परीक्षा परिणामों को जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी गणेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की। कक्षा 10वीं के सप्लीमेंटरी परीक्षा के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जारी किया गया है।