आज हर युवा सरकारी नौकरी पाना चाहता है। लेकिन इस कॉम्पटीशन के दौर पर नौकरी पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है। कई युवाओं को रात-दिन मेहनत के बाद भी सफलता नहीं प्राप्त होती है। परीक्षा कोई भी क्यों न हो सही रणनीति और सही मार्गदर्शन आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिला सकती है। आगामी 3 से 5 माह में प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार चलने वाली हैं। रेलवे, बैंक, टीचिंग, यूपीएससी, यूपीपीसीएस व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अमर उजाला वेबसाइट की शिक्षा कैटेगरी में अब हर दिन आपको मिलेंगे कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर। ये आपकी तैयारी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिन्हें आप अपनी नोटबुक में शामिल कर अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं। ऐसे ही कुछ अहम सवाल और उनके जवाब आगे दिए जा रहे हैं।