81 वर्षीय अभिनेत्री वहीदा रहमान को साल 2018-19 के लिए किशोर कुमार अलंकरण से सम्मानित किया जा रहा है। वैसे इस सम्मान के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश के खंडवा में किया जाता है। लेकिन वहीदा रहमान को मुंबई में ही यह सम्मान दिया जाएगा। संस्कृति विभाग का कहना है कि वहीदा ने उम्र का हवाला देकर कहा है कि वह अलंकरण लेने के लिए खंडवा नहीं जा पाएंगी। उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है।
वहीदा रहमान से पहले भी कई फिल्मी हस्तियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। क्या है किशोर अलंकरण सम्मान? खंडवा में ही क्यों होता है कार्यक्रम का आयोजन? वहीदा रहमान से पहले किन हस्तियों को दिया जा चुका है ये सम्मान? इन सवालों के जवाब आगे पढ़ें।
क्या है किशोर अलंकरण