KMAT परिणाम पीडीएफ में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के आवेदन संख्या, रोल नंबर, नाम और अनुभाग-वार स्कोर शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कुल 720 अंकों में से 10 प्रतिशत या 72 अंक और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा में पास माना जाएगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के लिए, क्वालीफाइंग कट-ऑफ मार्क 720 अंकों का 7.5 प्रतिशत या 54 अंक है।
KMAT 2023 परीक्षा 19 फरवरी को कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) ऑनलाइन मोड में दोपहर 1:30 से 4:30 बजे के बीच तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। KMAT का आयोजन पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम (MBA) में प्रवेश और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। KMAT परीक्षा प्रश्न-पत्र में 720 अंकों के 180 प्रश्न शामिल थे। KMAT 2023 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।