केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चांसलर (कुलाधिपति) के रूप में अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (KTU) के सिंडिकेट और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रस्तावों को निलंबित कर दिया है। ये कथित तौर पर 'अवैध' बताए गए थे और इनका उद्देश्य वाइस चांसलर सिजा थॉमस के कामकाज को कम करना था। थॉमस को राज्यपाल द्वारा पिछले वर्ष नवंबर में नियुक्त किया गया था।
एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी एक्ट, 2015 के प्रावधानों को लागू करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, चांसलर के रूप में, विश्वविद्यालय के सिंडिकेट और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रस्तावों को निलंबित कर दिया है। कुलपति ने इन प्रस्तावों से असहमति जताई थी। ये प्रस्ताव कुलपति के कामकाज को कम करने के उद्देश्य से पारित किए गए थे।