केरल के इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद, होमियो, सिद्ध, यूनानी, कृषि, वानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन और फार्मेसी आदि श्रेणियों के शिक्षा संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले प्रवेश परीक्षा केईएएम (KEAM) के प्रवेश पत्र जारी हाे गए हैं। केरल सरकार के प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय ने ये प्रवेश पत्र जारी किए हैं।
जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक और विस्तृत जानकारी दी गई है।
गौरतलब है कि केईएएम 2021 परीक्षा सुबह और दोपहर की दो पारियों में आयोजित होने वाली है। पेपर-1 (भौतिकी और रसायन विज्ञान) के लिए पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। दूसरी पारी पेपर-2 (जीव विज्ञान) के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित है। कोरोना महामारी के कारण सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक आईडी कार्ड साथ ले जाना चाहिए।
केरल के सरकारी और निजी कॉलेजों में प्राेफेशनल डिग्री पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदक उम्मीदवारों में से योग्य आवेदकों के चयन के लिए हर साल राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा केईएएम आयोजित की जाती है। केईएएम 2021 के माध्यम से उपलब्ध सीटों का हिस्सा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
केईएएम 2021: महत्वपूर्ण तिथियां