कर्नाटक सीईटी 2021 के परिणाम घोषित करने के लिए तैयारी की जा रही है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम स्कोरकार्ड पर जारी होने के बाद अपना ऑनलाइन देख सकेंगे। आपको बता दें कि KCET 2021 का रिजल्ट आने से पहले फाइनल आंसर-की जारी की जा सकती है। इस साल 2 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक सीईटी 2021 की परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में विभिन्न स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए कर्नाटक सीईटी लेते हैं। इस साल भी 2 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक सीईटी 2021 की परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया था।
परीक्षाओं के बाद रिकॉर्ड सीमित समय में रिजल्ट
परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे ऊपर दी गई दोनों वेबसाइटों को चेक करते रहें ताकि उन्हें परिणाम की जानकारी मिल सके। आपको बता दें कि KCET 2021 का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किए जाने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा मंत्री अश्वथ नारायण शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले मंत्री ने कहा था की परीक्षाओं के बाद रिकॉर्ड सीमित समय में ही रिजल्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने छात्रों के हित में दिन-रात काम किया है।
आधिकारिक वेबसाइटों की सूची
उम्मीदवार को अपना परिणाम जांचने के लिए कर्नाटक सीईटी की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट के लिए उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर “KCET Result 2021” लिखा होगा।
- अब मांगी गई जानकारी सबमिट कर उस पर लॉग इन करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद इसे चेक कर लें।
- अपनी जानकारी के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट अपने पास रखे।