कर्नाटक सेकेंड्री एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) ने सेकेंड्री स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सूबे में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। 19 जुलाई को मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस की परीक्षा होगी जबकि 22 जुलाई को भाषाओं की परीक्षा होगी। एसएसएलसी परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा। दसवीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इसे भी पढ़ें-सीए एग्जाम 2021: परीक्षा स्थगित करने और ऑप्ट आउट विकल्प देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली
दसवीं कक्षा की परीक्षा सिर्फ दो दिन आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर 19 जुलाई और 22 जुलाई को होगा। आपको बता दें कि इस साल कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में बैठने के लिए 8,73,581 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इससे पहले कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा के लिए आधिकारिक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। जिसके मुताबिक, परीक्षा से पहले और बाद में कीटाणुनाशक घोल का छिड़काव करके फर्नीचर और शौचालय सहित परीक्षा हॉल को रोजाना साफ किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए होगा। एक परीक्षा हॉल में केवल 12 छात्र होंगे और प्रत्येक छात्र के लिए एक डेस्क आवंटित होगी।