फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka PGCET 2023: कर्नाटक पीजीसीईटी की समय सारणी में हुआ संशोधन, पंजीकरण तिथि 1 सितंबर तक बढ़ाई गई

Wed, 30 Aug 2023 05:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka PGCET 2023: कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 की समय सारणी में संशोधन किया गया है। संशोधित समय सारिणी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka PGCET 2023: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 की समय सारणी में संशोधन किया है। केईए की ओर से इस संशोधित समय सारिणी जारी कर दिया गया है। पोस्ट ग्रेजुएट सीईटी का टाइम टेबल KEA की आधिकारिक वेबसाइट - kea.kar.nic.in पर उपलब्ध है। संशोधित डेटशीट के साथ, प्राधिकरण ने पीजीसीईटी के लिए पंजीकरण तिथि 1 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन

1 सितंबर तक करें आवेदन


जो भी उम्मीदवार एमबीए/एमसीए/एम.ई/एम.टेक/एम.आर्क पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अब 30 अगस्त से 1 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन तारीखों पर होगी परीक्षा


पीजीसीईटी के लिए परीक्षा 23 और 24 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। 23 सितंबर को परीक्षा सिर्फ एक पाली में आयोजित की जाएगी। ये पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगी और 24 सितंबर को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसकी पहली पाली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध कर्नाटक पीजीसीईटी 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आवेदन पत्र को अच्छे से जांच कर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें